बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
17-Jul-2024 07:35 AM
By First Bihar
PATNA: नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में सीबीआई की टीम ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक को पटना से जबकि दूसरे को झारखंड के हजारीबाग के गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में से NIT जमशेदपुर में इंजीनियर है।
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने पटना से इंजीनियर पंकज उर्फ आदित्य और हजारीबाग से उसके सहयोगी राजकुमार सिंह उरफ राजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंकज उर्फ आदित्य ने आईआईटी जमशेदपुर में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई की है। सीबीआई की दावा है कि पंकज धनबाद से अरेस्ट रॉकी से भी बड़ा मास्टरमाइंड है।
सूत्रों की मानें तो बोकारो के रहने वाले पंकज ने राजू की मदद से एनटीए के ट्रंक से नीट प्रश्नपत्र को चुराकर गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाया था। दोनों ने पूछताछ के दौरान सीबीआई के सामने अपना अपराध स्वीकार किया है और कहा है कि पैसे कमाने के उद्देश्य से उन्होंने यह काम किया था। पंकज उर्फ आदित्य इंजीनियरिंग की पढाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा के पेपर की सेटिंग में लगा हुआ था जबकि राजू हजारीबाग के रामनगर चौक पर गेस्ट हाउस चलाता है।
कहा जा रहा है कि राजू के गेस्ट हाउस में कथित तौर पर कुछ अभ्यर्थी रूके थे और ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के संपर्क में थे। सीबीआई ने गिरफ्तार राजकुमार उर्फ राजू के गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। दोनों आरोपियों को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी के बाद सीबीआई दोनों से पूछताछ करने के लिए कोर्ट से उनकी रिमांड की मांग करेगी। दोनों से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।