ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / कोर्ट के फैसले से सुशांत के परिजनों को मिलेगा न्याय, मुंबई पुलिस जांच...

कोर्ट के फैसले से सुशांत के परिजनों को मिलेगा न्याय, मुंबई पुलिस जांच कर रही थी प्रभावित

19-Aug-2020 01:42 PM

PATNA:  सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस सीबीआई जांच होने और बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराए जाने के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत किया है. बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से जनमानस का न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा प्रगाढ़ हुआ है और उम्मीद बढ़ी है. 

मुंबई पुलिस कर रही थी जांच को प्रभावित

नीरज ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों द्वारा पटना में FIR दर्ज करवाने के दौरान जांच के लिए मुंबई गई पुलिस के साथ वहां किए गए असहयोग और पुलिस टीम के नेतृत्व के लिए गए आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वॉरेंटाइन किया जाना सीधे तौर पर जांच को बाधित करना था. नीरज कुमार ने कहा कि परिजनों के अनुरोध पर सीएम नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की, जिसे आज सर्वोच्च न्यायालय ने भी जांच की अनुमति प्रदान कर दी. 


तेजस्वी के खामोशी पर उठाया सवाल

उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में हैरतअंगेज यह है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक तरफ तो सीबीआई जांच की मांग करने का दावा करते हैं यानी सीबीआई जांच को सही मानते हैं तो फिर कैदी नंबर 3351 लालू यादव की सजा को भी सही मानते हैं. वहीं, दूसरी ओर कहते हैं कि हमारे पिता कैदी नंबर 3351 को फंसा दिया गया. ये दोहरा मापदंड ?उन्होंने कहा कि जब बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी को क्वॉरेंटाइन किया गया और बिहार पुलिस के क्षेत्राधिकार पर बहस हो रही थी तब तेजस्वी यादव मूक दर्शक बने रहे. जब कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बिहार पुलिस की जांच पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया तब भी तेजस्वी यादव मौन साधे रहे, क्या सिर्फ इसलिए कि वहां इनके सहयोगी दल कांग्रेस गठबंधन सरकार में शामिल थी. इन्होंने न तो कांग्रेस की भूमिका पर कभी सवाल खड़ा किया और न ही महाराष्ट्र सरकार की नीयत पर. आखिरकार आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है और अब सीबीआई जांच की मंजूरी मिलने के साथ ही साथ बिहार पुलिस की जांच को सही करार दिया गया. अब सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मृत्यु की जांच से गुनाहगारों का पर्दाफाश होगा.