ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / नीरज के आरोपों पर बौखलाए तेजस्वी ,कहा- सरकार को मुकदमा करना है तो...

नीरज के आरोपों पर बौखलाए तेजस्वी ,कहा- सरकार को मुकदमा करना है तो कर दे

22-Feb-2020 05:28 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : जेडीयू की ओर से बेरोजगारी रथ यात्रा पर बार-बार हमला बोले जाने पर तेजस्वी भड़क उठे हैं।जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार के आरोपों पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बौखला गये हैं। उन्होनें कहा कि सरकार को केस करना है तो कर दें, मुझे  इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना।


तेजस्वी से नीरज कुमार के आरोपों के बाबत सवाल पूछे जाने पर उन्होनें छूटते ही कहा कि जाए सरकार को जो करना है कर ले। केस करना चाहती है सरकार तो करे। दअसल तेजस्वी पर मंत्री नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि आपने अनपढ़ को भरमाकर बस खरीदवाया है।  आप पर 420 का मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी जिस हाईटेक बस पर सवार होकर बेरोजगारी हटाने के लिए निकलने वाले हैं वह एक बीपीएल व्यक्ति के नाम पर है।


पटना में आज हुए जेडीयू की पीसी में  मंत्री नीरज कुमार ने कहा  कि  इस मामले का खुलासा हुए 168 घंटा हो गया है। तेजस्वी ने कहा था कि हमारे नेता इसका जवाब देंगे। लेकिन अब तक इस मामले पर राजद की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी जी आपको बताना पड़ेगा कि बस में किसका पैसा लगा है। आपने जालसाजी कर बस खरीदा है। करोड़ से अधिक का बस है। किसका पैसा लगा है बताना पड़ेगा।