ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / नीलकंठ महादेव मंदिर या जामा मस्जिद! फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 दिसंबर...

नीलकंठ महादेव मंदिर या जामा मस्जिद! फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 दिसंबर को होगी सुनावई

01-Dec-2024 12:16 PM

By First Bihar

DESK : उत्तर प्रदेश के बदायूं में नीलकंठ मंदिर या जमा मस्जिद मामले में अब अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। बदायूं सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहे मामले में फस्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है। इस मामले में पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट भी आ चुकी है। वहीं अब इंतजामिया और कमेटी वक्फ बोर्ड इसमें प्रतिवादी है।


दरअसल, इस मामले में वादी मुकेश पटेल ने जामा मस्जिद में नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा दायर किया है जिस पर न्यायालय ने सुनवाई शुरू कर दी है। पहले सरकार पक्ष कि तरफ से बहस शुरू कि गई थी जो अब समाप्त हो गई। इंतजामिया कमेटी ओर वक्फ बोर्ड इसमें प्रतिवादी संख्या एक और दो है जो अपनी बहस करेंगे।


शनिवार को न्यायालय में मस्जिद पक्ष की इंतजामिया कमेटी ने अपनी बहस शुरू की। इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता अनवर आलम ने बहस की, जो आगे भी जारी रहेगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार के न्यायालय में मामला विचाराधीन हैं। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता अनवर आलम ने बताया, कोर्ट में बहस की है।


हमने पक्ष रखा है कि जामा मस्जिद में मंदिर का कोई अस्तित्व ही नहीं है। मस्जिद साढ़े आठ सौ साल पुरानी है। हिंदू महासभा की ओर से अधिवक्ता विवेक रेंडर ने बताया हमने नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की अनुमति के लिए याचिका दायर की है। इस मामले में सुनवाई योग्य है या नहीं, इसको लेकर बहस चल रही है।