ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / नीलगाय और घोड़परास पर उलझ गया सदन, फसल नुकसान पर मुआवजे का मामला...

नीलगाय और घोड़परास पर उलझ गया सदन, फसल नुकसान पर मुआवजे का मामला उठा

23-Feb-2021 11:46 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में आज नीलगाय और घोड़परास के मामले पर सदन काफी देर तक उलझा हुआ रहा. दरअसल, बिहार विधानसभा में बेगूसराय के विधायक ने नीलगाय से फसल क्षति पर मुआवजा देने की मांग की. किसानों को नीलगाय की तरफ से फसल नुकसान पर कोई मुआवजा नहीं दिया जाता है.


बीजेपी विधायक के इस सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि फिलहाल नीलगाय से होने वाले फसल क्षति पर मुआवजे का प्रावधान नहीं है. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भी नीलगाय शब्द पर आपत्ति जताई और घोड़परास या निलबकरी शब्द के इस्तेमाल की बात कही. नीलगाय और घोड़परास को लेकर काफी देर तक के सदन में बात कही होती रही. 


सरकार ने सदन में यह बताया कि घोड़परास जंगली जानवर की श्रेणी में शामिल है लेकिन इसके बावजूद अब तक इससे होने वाले फसल क्षति पर मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है.