Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
22-Sep-2023 06:17 PM
By First Bihar
DELHI: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस एनडीए में शामिल हो गई है। जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। जेडीएस के एनडीए में शामिल होने की घोषणा जेपी नड्डा ने की है।
जानकारी के मुताबक, शाह के घर हुई इस खास बैठक में तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर्नाटक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई है। इस मीटिंग के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि जेडीएस NDA में शामिल हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से गृह मंत्री अमित शाह की मौजदूगी में मुलाकात की. मुझे खुशी है कि जेडीएस ने एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया.’
बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह गठबंधन अहम माना जा रहा है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 28 लोकसभा सीट वाले कर्नाटक में 25 सीटों पर जीत दर्ज किया था जबकि कांग्रेस और जेडीएस ने एक-एक सीट जीती थी जबकि एक सीट पर एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। हालांकि इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था और वहां कांग्रेस की सरकार बनी थी।