ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / NDA की प्रेस वार्ता में नीतीश का निशाना, बोले- फालतू बात करने...

NDA की प्रेस वार्ता में नीतीश का निशाना, बोले- फालतू बात करने वालों को अहमियत नहीं देता

06-Oct-2020 05:24 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का एलान हो गया है. इस वक्त पटना में एनडीए नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस चल रही है. इस प्रेस वार्ता में सीएम नीतीश ने बिना नाम लिए एक बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा है कि फालतू बात करने वालों को वो अहमियत नहीं देते हैं. यानी कि सीधे तौर पर उन्होंने लोजपा नेता चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के ऊपर हमला बोला है.


सीएम नीतीश ने कहा कि संजय जयसवाल ने बुनियादी बातों की जानकारी दे दी है. हम लोगों का जो गठबंधन है, इसमें बातचीत हो चुकी है. हम लोगों की बातचीत पहले ही हो चुकी थी लेकिन हम लोगों ने ऐलान नहीं किया था. अब जिस रूप से जानकारी दी जाएगी.  जनता दल यूनाइटेड को 122 सीटें मिली हैं. जिसमें से 7 सीट पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी एवं मोर्चा को दी गई हैं. भाजपा को 121 सीटें दी गई हैं, जिसमें से भाजपा मुकेश सहनी की पार्टी को कुछ सीटें देगी.



बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में जेडीयू के साथ उनका अटूट गठबंधन है. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं. उन्होंने ये भी कहा कि मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के साथ उनकी सकारात्मक बातचीत चल रही है. 


इस प्रेस कांफ्रेंस में बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और भाजपा नेता प्रेम कुमार मौजूद हैं.