पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
28-May-2023 11:46 AM
By First Bihar
PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है। जिसके बाद अब इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार की सत्ता में काबिज जेडीयू के तरफ से यह कहा जा रहा है कि, अगर इस बार का मानसून सत्र नए संसद भवन में होता है तो जनता दल यूनाइटेड के सभी सांसद इसका बहिष्कार करेंगे।
दरअसल, जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर उनकी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह निर्देश देते हैं कि, संसद का मानसून सत्र यदि नए संसद भवन में हो तो उसमें शामिल नहीं होना है, तो कोई भी जदयू सांसद मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि, नया संसद भवन जाने लायक नहीं है। इसकी अभी जरूरत ही नहीं थी। हमारे नेता नीतीश कुमार अगर कहेंगे कि मॉनसून सत्र में नई संसद में नहीं जाना है तो हम लोग अपने नेता की बात का पालन करेंगे और नहीं जाएंगे।
वहीं, कौशलेंद्र कुमार ने नए संसद भवन को लेकर तंज भी कसा और उसकी तुलना एक बक्से से की। कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नया संसद भवन एक बक्से के जैसा बनाया गया है। वह इस लायक भी नहीं है कि वहां जाया जा। इसलिए हमलोग इसमें चलने वाले सत्र का बहिष्कार करेंगे। इस भवन की कोई भी जरूरत नहीं थी, यह बस जनता से पैसों की बर्बादी है।
मालूम हो कि, इससे पहले सीएम नीतीश कुमार से भी नए संसद भवन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि, नया संसद भवन नहीं बनना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार पुराना इतिहास बदलना चाहती है। नीतीश कुमार ने कहा कि 'शुरू में भी बात हो रहा था कि ये (संसद भवन) बन रहा है, तो भी हमको अच्छा नहीं लग रहा था। ये तो इतिहास है, आजादी हुई तो जिस चीज की जहां पर शुरूआत हो गई, उसे वहीं पर विकसित कर देना चाहिए। अलग से बनाने का कोई मतलब नहीं है। क्या पुराना इतिहास ही बदल दीजिएगा? हमको अच्छा नहीं लग रहा है कि ये नया संसद भवन बना रहे हैं। पुराना इतिहास बदलना चाहते हैं बस।