अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Jan-2023 09:32 AM
PATNA : नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता की फरियाद सुनने जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सीएम के इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ बिहार के तमाम जिलों से आए हुए फरियादियों की शिकायत सुनेंगे और उस पर तुरंत कार्रवाई करने का दिशा - निर्देश भी देंगे।
बता दें कि, महीने के हर पहले और दूसरे सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार लगाते हैं इस दौरान हुआ राज्य के तमाम जिलों से आए हुए लोगों की शिकायतों को सुनते हैं और इसके निपटारे को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देते हैं। इस बार सीएम के जनता दरबार में गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग, खान एवम भूतत्व विभाग और सामान प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में जनता दरबार लगेगा और संबंधित सभी विभागों के मंत्री और सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।
जानकारी हो कि, इस जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 5 जनवरी से बिहार दौरे पर भी निकलने वाले हैं इस दौरान हुआ राज्य के तमाम जिलों में जाएंगे और वहां के लोगों से यह फीडबैक लेंगे कि उनकी सरकार किस तरह से काम कर रही है और क्या कुछ सुधार की अभी आवश्यकता है। इसके साथ ही साथ हुआ राज्य में लागू सरकारी योजनाओं के बारे में भी जनता के बीच जाकर फीडबैक लेंगे कि आखिर उन्हें इसका क्या और कितना लाभ मिल रहा है ।
इसके साथ ही इस बार वह सीमित संख्या में ही लोगों को जनता दरबार में बुलाया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को जिला प्रशासन को भी जांच के बाद जनता दरबार लेकर आएगा और फिर जिला प्रशासन के माध्यम से ही उन्हें वापस उनके घर छोड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि, इससे पहले सीएम का जनता दरबार 12 दिसंबर को लगा था जिसमें सीएम ने कुल 54 लोगों की शिकायतों को सुना और उसके तत्काल निवारण के लिए संबंधित मंत्रालय को आवश्यक निर्देश दिए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में अब तक सामान प्रशासन विभाग, स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवम अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वित्त विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, श्रम संसाधन विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई है।