ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

नए साल के मौके पर पटना का मरीन ड्राइव बना रणक्षेत्र, दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट

02-Jan-2023 03:16 PM

PATNA: एक तरफ लोग जहां नए साल का जश्न मना रहे थे वही पटना का मरीन ड्राइव कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। साल के पहले दिन ही दो गुटों के बीच जमकर झड़प हुई। हालांकि मारपीट का वीडिया अगले दिन सुबह सामने आई। घटना एक जनवरी की देर रात की है जहां हुई झड़प के बाद एक युवक को कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी डंडे सो जमकर पिटाई कर दी। पटना के मरीन ड्राइव पर हुए मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  


बताया जाता है कि घायल युवक दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने जेपी पथ जिसे पटना के मरीन ड्राइव के तौर पर भी जाना जाता है वहां पहुंचा था। कार से पहुंचे युवकों की इसी बीच कुछ युवकों से बकझक होने लगी। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों तरफ के लोग मारपीट पर उतारू हो गये। तू-तू मैं मैं के बाद युवकों पर दूसरे पक्ष ने रॉड और डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों ने अकेले युवक को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। जब तक युवक बेहोश होकर सड़क पर नहीं गिरा तब तक लोग उसे पीटते रहे। 


युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद दीघा थानेदार राजकुमार पांडेय से इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के होश में आने के बाद उसका बयान लिया गया। इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गयी है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी और फरार युवकों को गिरफ्तार करेगी।