ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों का...

बिहार : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद

26-Sep-2022 03:43 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही औरंगाबाद पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोबरा, एसएसबी और जिला पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के द्वारा जंगली इलाकों में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में गोली और हथियार को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन सुरक्षा बलों ने समय रहते उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।


औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मदनपुर के छकरबंधा, लड्डूईया और बासडीह के जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 7.62 एसएलआर की 1068 गोलियां, एसएलआर की पांच मैगजीन, 315 के 13 कारतूस, इंसास के 11 मैगजीन, और 315 के 23 मैगजीन बरामद किया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में 14 नामजद तथा 23 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मदनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।


एसपी ने बताया कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बनाई जा रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही जंगली क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाई गई। जिससे नक्सलियों के पांव उखड़ गए और उन्हें भागने को मजबूर होना पड़ा। लेकिन सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के द्वारा जंगली इलाकों में छिपाकर रखी गई गोलियां और हथियार बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलती रहेगी और उक्त सभी क्षेत्रों को नक्सलियों से मुक्त किया जाएगा।