Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
09-Sep-2020 09:42 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : नवादा में एक बार फिर से बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नारदीगंज थानाक्षेत्र के राजगीर बोधगया राजमार्ग की है, जहां अपराधियों ने होंडा शोरुम में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए.
बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम हथियार से लैस अपराधियों ने हमला बोल दिया औऱ शो रूम के शीशे,लैपटॉप को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके साथ ही साथ काउंटर से डेढ़ लाख नगद भी ले गए. शो रूम के मालिक अजय कुमार बताया कि 6 सितंबर रविवार को हंडिया निवासी रौशन कुमार उर्फ चाभो,वीगन कुमार,फजिलपुर निवासी गोलू कुमार,सादिक पुर निवासी विवेक कुमार उर्फ छोटू व विकास कुमार सभी शो रूम में आए और शराब पीने के लिए रुपए की मांग करने लगे थे.
रुपया नहीं देने पर गाली गलौज करते हुए शो रूम को बन्द करने का धमकी देकर चलते बन थे. जिसका लिखित शिकायत भी उन्होंने थाने में किया था. मंगलवार की शाम वहीं अपराधी शो रूम में पहुंच कर तोड़ फोड़ करने लगे और डेढ़ लाख रुपये भी ले गए. इस दौरान हंडिया निवासी रौशन कुमार ने सात राउंड फायरिंग भी गई, जिसमें से एक गोली संचालक की पत्नी को पैर में लग गई. उन्हें इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है.सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की तहकीकात में लग गई है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है.