Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
03-Apr-2021 12:17 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : नवादा जिले में आज चौथे दिन भी जहरीली शराब का कहर जारी है. मामला हिसुआ थाना क्षेत्र के छतिहर गांव का है जहां एक और वृद्ध की शराब पीने की वजह से आंखों की रौशनी चली गई है. फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. वहीं आज एक और शख्स के आंखों की रौशनी चली जाने की खबर से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. इधर नगर थाना क्षेत्र के बुधौल गांव के पुतुल राम के भी आंख की रोशनी शुक्रवार की देर रात चली गई थी जिसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.
हिसुआ थाना क्षेत्र के छतिहर गांव के जिस वृद्ध की आंखों की रौशनी गई है, उनका नाम सीताराम चौधरी बताया जा रहा है. सीताराम चौधरी ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उनके गांव में शराब का निर्माण होता है और उन्होंने अपने घर में ही बैठकर शराब पी थी. जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान ही उनकी आंखों की रौशनी चली गई.
आपको बता दें कि नवादा जिले में जहरीली शराब पीने से अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अब भी 12 से अधिक पीड़ितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं प्रशासन लगातार मामले को रफा दफा करने में लगा है. प्रशासन शुरू से ही जहरीली शराब से मौत को नकार रहा है लेकिन सरकार ये नही बता रही है एक ही जगह पर कौन सी ऐसी आफत टूट पड़ी कि इतने सारे लोग मरे ही नहीं बल्कि कई औऱ बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं. नवादा के डीएम और एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दस की मौत की पुष्टि की लेकिन हालांकि शराब से मौत पर कुछ भी साफ साफ बोलने से इंकार कर दिया.