ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / साइबर अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल

साइबर अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल

18-Jun-2020 07:30 AM

NAWADA : साइबर अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गए. घायल थानाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस टीम पर हमला करने के बाद अपारधी फरार हो गए. 

मामला नवादा के पकरीबरावां थाना इलाके के थालपोश गांव की है. जहां साइबर अपराधियों के होने की सूचना मिलने के बाद पकरीबरावां थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ छापेमारी करने गए थे. तभी साइबर क्राइम से जुड़े लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. जिसमें थानाध्यक्ष सरफराज इमाम घायल हो गए.

 बता दें कि जिले का पकरीबरावां थाना इन दिनों साइबर अपराधियों का गढ़ बनते जा रहा है. बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास साइबर क्रिमिनल जुटे हैं. जिसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची. इस दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया गया. तभी अपराधी ने थानाध्यक्ष को अकेले देखकर हाथापाई शुरू कर दी. वहीं दूसरे ने पीछे से डंडे से सिर पर वार कर दिया. पहली वार को थानाध्यक्ष ने रोक लिया, जिसमें उनका हाथ फ्रैक्चर कर गया. वहीं, दूसरा वार उनके सिर पर लगा, जिसके बाद वे घायल होकर गिर पड़े. थानाध्यक्ष पर हमला होता देख जबतक अन्य पुलिसवाले मौके पर पहुंचे,तबतक अपराधी फरार हो गए, वहीं घायल थानाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नवदा रेफर कर दिया गया है.