रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
31-Aug-2020 08:52 AM
NAWADA: नवादा में आपसी विवाद में जमकर लाठियां चली, जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. मामला नवादा के रजौली थाना इलाके के छतनी पलाकी गांव की है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान गांव के अरविंद कुमार , शशिकांत प्रसाद , और सतेन्द्र प्रसाद के रुप में की गई है.
बताया जाता है कि रजौली के छतनी पलाकी गांव में नाली के पानी को लेकर विवाद शुरू हुआ और दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए. देखते ही देखते लाठी, गड़ासा और कुल्हाड़ी निकाल लिया गया और दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. सभी का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है.
घायल अरविंद कुमार ने बताया कि नाली का पानी मेरे जमीन में गिरता है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि ये जमीन मेरी है. इसे लेकर ही विवाद शुरू हो गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के एक एक लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.