ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / नवादा के बाद समस्तीपुर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने से हड़कंप, दहशत में इलाके...

नवादा के बाद समस्तीपुर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने से हड़कंप, दहशत में इलाके के लोग

19-Mar-2023 07:29 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: नवादा के बाद समस्तीपुर में भी संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने से हड़कंप मच गया है। सरसों के खेत में मिले इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में हिडन कैमरा भी लगा हुआ है। आसमान से गिरे इस डिवाइस के मिलने के बाद इलाके के लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे जासूसी ड्रोन बता रहा है तो कोई दुश्मन देश की साजिश करार दे रहा है।


दरअसल, रविवार को मोहनपुर ओपी क्षेत्र के तेलगामा गांव में आसमान से एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गिरने की बात जैसे ही गांव के लोगों को पता चली लोगों का हुजूम उसे देखने के लिए उमड़ पड़ा। इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में हिडन कैमरा और बलून लगा हुआ है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा इस बात की जानकारी थानेदार को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में ले लिया है।


पुलिस ने इस घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को दे दी है और जांच की बात कही है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर वेदर लिखा हुआ है ऐसे में कुछ लोगों का कहना मौसम की जांच के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है हालांकि कुछ लोग इसे दुश्मन देश की साजिश करार दे रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर साउथ कोरिया भाषा में मेड इन साउथ कोरिया स्टीकर लगा हुआ है और उसके ऊपर सोलर प्लेट भी लगा हुआ है।


उधर, समस्तीपुर स्थित पूसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया है कि इस डिवाइस का नाम रेडियो सोनड़ी है। इस डिवाइस के जरिए ऊपरी भाग के मौसम की गतिविधि का जानकारी प्राप्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस डिवाइस को पटना स्थित मौसम केंद्र से छोड़ा गया था। बता दें कि इससे पहले नवादा में भी इसी तरह का डिवाइस मिला था, जिसको लेकर लोगों में हड़कंप मच गया था।