खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
12-Mar-2021 06:41 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : मंडल कारा में प्रशासन की तलाशी के दौरान मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामदगी मामले में नवादा के जेल सुपरिटेंडेंट महेश रजक को भी ससपेंड कर दिया गया है. गृह विभाग की और से जारी पत्र के मुताबिक जेल सुपरिटेंडेंट महेश रजक अपनी जिम्मेदारी को लेकर बिलकुल लापरवाह थे, जिसके कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
गौरतलब हो कि नवादा मंडल कारा में प्रशासन की तलाशी के दौरान मोबाइल मिलने के बाद उपाधीक्षक रामविलास दास और दो कक्षपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था. 3 मार्च को जेल में छापेमारी के दौरान 9 मोबाइल, बैटरी , खैनी की पुड़िया और अन्य आपत्तिजनक समान बरामद हुए थे.

जेल के अंदर आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी और जिला प्रशासन द्वारा कारा विभाग को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों से स्पास्टिकरण मांगा गया था. कारा महानिरीक्षक ने स्पष्टीकरण को असंतोषजनक मानते हुए निलंबन की कार्यवाही की थी. कारा महानिरीक्षक ने माना है कि उपाधीक्षक रामविलाश दास जेल के नियमो का पालन कराने में सक्षम नही थे, लेकिन मामला वही नही थमा उसी मामले में फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है.