जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
07-Jun-2021 09:52 AM
NAWADA: नशेरियों के बीच का विवाद अचानक हिंसक रुप ले लिया। जिसके कारण दो गांवों के बीच झड़प के दौरान जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। घटना रोह थाना क्षेत्र के काजीक और मरुई के बीच की है जहां जमकर हंगामा हुआ। स्थिति को बिगड़ता देख डीएम और एसपी को मोर्चा संभाना पड़ा। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने इस मामले में पचांस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और दो धारदार हथियार को भी बरामद किया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो दिन पहले गांजा पीने से रोकने को विवाद हुआ था। पुलिस को भी इस बात की सूचना दे दी गयी थी लेकिन इस मामले में कार्रवाई नहीं की गयी। विवाद इसी तरह बढ़ता चला गया जिसे लेकर बीते रविवार को पंचायत भी बुलाई गयी। पंचायत के दौरान मामला सुलझने के बजाए और उलझ गया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में ही भीड़ गये और देखते ही देखते झड़प शुरू हो गयी। इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी भी की गयी।
सूचना पर पहुंची पुलिस इस दौरान मुकदर्शक बनी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया जिसके बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। इस दौरान 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामलले में स्थानी थाना की लापरवाही के सवाल पर एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।