राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
31-Mar-2021 09:34 AM
AURANGABAD : नवीनगर बिजली घर की दो यूनिट से जून से बिहार को बिजली मिलने लगेगी. पहली यूनिट से बिहार को बिजली मिल रही है इसके साथ ही अब बिजली घर के स्टेज-वन का निर्माण भी पूरा हो जाएगा. दोनों यूनिट से कमर्शियल उत्पादन शुरू होने के बाद बिहार को 1034 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी. नवीनगर बिजली घर की दूसरी यूनिट का ट्रायल किया जा रहा है. आज शाम तक इसका अंतिम ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा. उधर तीसरी यूनिट को भी ग्रीड से जोड़ दिया गया है.
गौरतलब है कि दो चरणों में बिजली घर के निर्माण से बिहार की बाजार पर निर्भरता कम होगी. स्टेज-1 में 660 मेगावाट क्षमता की तीन यूनिट स्थापित की गई है. इस बिजलीघर की 1980 मेगावाट बिजली से बिहार को 1551 मेगा मार्ट का कोटा निर्धारित किया गया है. हर यूनिट से बिहार को 517 मेगावाट बिजली मिलेगी.
आपको बता दें कि नवीनगर बिजलीघर का निर्माण नवीनगर पावर जेनरेटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है. इस कंपनी का गठन बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी और एनटीपीसी के 50:50 फीसदी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है.
वहीं, औरंगाबाद के नवीनगर में ही एनटीपीसी और भारतीय रेल का संयुक्त उपक्रम नवीनगर रेल बिजली कंपनी की 1000 मेगावाट क्षमता का बिजली घर बन रहा है. इसके तहत 250-250 मेगा वाट की चार यूनिटों का निर्माण होना है. बिहार को 10 फ़ीसदी हिस्सेदारी दी गई है. 4 यूनिट से बिहार को 100 मेगावाट बिजली मिलेगी. तीन यूनिटों का निर्माण पूरा हो चुका है. चौथी यूनिट का निर्माण जून 2021 तक पूरा हो जाएगा. अभी 75 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है, पूरा हो जाने के बाद बिहार को अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति होने लगेगी.