महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
17-Feb-2021 09:31 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : भागलपुर के नाथनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नाथनगर रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म के पास रेलवे ट्रैक पर एक संदिग्ध वस्तु के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है कि रेलवे ट्रैक के ठीक बींचोबीच बम जैसा कोई सामान प्लांट किया गया है, जो वायर से कनेक्टेड है. इसकी सूचना मिलने के बाद रेलवे से लेकर जिला प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है.
नाथनगर रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म के पास पोल संख्या 309/19 के सामने रेलवे ट्रेक पर जिंदा बम मिला है. इस घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी पूरन कुमार झा, नाथ नगर थाने के इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन और जीआरपी की टीम जांच के लिए पहुंच गई है मौके पर डीएसपी भी पहुंचे हैं. बम स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. फिलहाल भागलपुर रूट पर सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. एक पैसेंजर ट्रेन को आउटर सिग्नल पर ही रोक दिया गया है.
पुलिस की टीम पूरे स्टेशन परिसर को सर्च कर रही है. सुरक्षा के तौर पर स्टेशन के सभी प्रवेश द्वार एवं प्लेटफार्म के दोनों तरफ सुरक्षा गार्ड को तैनात कर दिया गया है. आम लोगों का प्रवेश वर्जित किया गया है. कल रेल चक्का जाम को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, पटरी पर रखी उक्त वस्तु बम है या कुछ और यह बम निरोधक दस्ता के आने के बाद ही पता चल पाएगा.