ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान

नशे में चूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की घटिया करतूत, दर्ज हुआ FIR

05-Feb-2023 11:36 AM

By First Bihar

MUMBAI : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली और विवादों का गहरा नाता रहा है। अब वह एक बार फिर विवाद में आए गए हैं। कांबली के खिलाफ उनकी ही पत्नी ने FIR दर्ज करवाया है। 


दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं।  विनोद कांबली के खिलाफ उनकी पत्नी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। उनकी पत्नी ने बांद्रा के फ्लैट में शराब के नशे में कथित रूप से गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी ने इसे लेकर कांबली के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दिया है। बांद्रा पुलिस ने कहा कि कांबली के खिलाफ IPC की धारा 324 और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। इसके बाद अब यह बताया जा रहा है कि, इस मामले में पूर्व क्रिकेटर  को अरेस्ट भी किया जा सकता है। 


विनोद कांबली के ऊपर कथित तौर पर अपनी पत्नी एंड्रिया पर कुकिंग पैन का हैंडल फेंकने का आरोप है, जिससे उसे सिर में चोट लगी थी। कांबली के पत्नी के मुताबिक यह घटना दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई जब कांबली ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में आए और अपनी पत्नी को गालियां दीं।


इस घटना को कांबली के 12 साल बेटे ने देखा और उसने भी इनको शांत करने की कोशिश की। लेकिन वह शांत नहीं हुए और दौड़कर किचन में गए। वहां से पैन का हैंडल लेकर आए और अपनी पत्नी पर फेंक दिया। बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली की पत्नी पहले भाभा हॉस्पिटल गईं। इसके बाद बाद मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। हमारे साथी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एफआईआर है। कांबली का मोबाइल बंद था।


इधर, इस मामले में शिकायत करने पहुंची टीम कांबली की पत्नी एंड्रिया ने कहा, 'उसे शांत करने की कोशिश करने के बावजूद, उसने मुझे और मेरे बेटे को बिना किसी कारण के गाली दी। खाना पकाने वाले पैनहैंडल को मारने के बाद, उसने फिर से बल्ले से हमला किया। मैं उसे रोकने में कामयाब रही। उसके बाद अपने बेटे के साथ हॉस्पिटल पहुंचा।