राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
26-May-2022 04:34 PM
AURANGABAD: औरंगाबाद में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत से मचे बवाल के बीच शराब के नशे में मिले विकास मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार विकास मित्र तेतरिया गांव का रहने वाला है। देव के बीडीओ कुंदन कुमार ने खुद गुरुवार को शराब के नशे में धुत विकास मित्र अखिलेश कुमार को पकड़ा है।
बता दें कि देव के बीडीओ मदनपुर प्रखंड में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जांच कर रहे थे। तभी मदनपुर प्रखंड के पिरवा पंचायत के विकास मित्र अखिलेश कुमार शराब के नशे में झूमते नजर आए। विकास मित्र की भूमिका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में अहम है। इनके ऊपर महादलितों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं और शराबबंदी के प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है।
इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होने के बावजूद विकास मित्र दिनदहाड़े शराब के नशे में धुत दिखा जिससे कही ना कही सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शराब के नशे में पकड़े गये विकास मित्र की मेडिकल जांच मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई। जांच में अल्कोहल होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि जहरीली शराब पीने से औरंगाबाद में अब तक 16 लोगों की मौतें हो चुकी है। इस घटना के बाद से पुलिस के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गये हैं। वही सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति पर अंगुली उठ रही है। इस तरह की घटना के बीच विकास मित्र की नशे में टल्ली होना धधकती आग में घी डालने का काम कर रहा है।