ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / नशा जो ना कराये: 25 साल के युवक ने निगल लिया 2 चम्मच,...

नशा जो ना कराये: 25 साल के युवक ने निगल लिया 2 चम्मच, पेट दर्द की शिकायत के बाद IGIMS के डॉक्टरों ने निकाला

06-Aug-2023 08:27 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। नशे की हालत में लोग ऐसा कदम उठा रहे हैं जिसे जानकर लोग भी हैरान है। दरअसल  शराब के नशे में धुत होकर लखीसराय के रहने वाले 25 वर्षीय गोविंद ने स्टील का दो चम्मच निगल लिया था। जिसके बाद से उसे लगातार पेट में दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी। 


इन परेशानियों से वह काफी परेशान था। परिजन भी हैरान थे कि अचानक इसे क्या हो गया? परिजन गोविंद को लेकर पीएमसीएच पहुंचे जहां कुछ टेस्ट कराया गया तो पता चला की गोविंद के पेट में दो चम्मच है। पीएमसीएच से उसे आईजीएमएस रेफर कर दिया गया। 


आईजीएमएस में डॉ. मनीष मंडल के नेतृत्व में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने दोनों चम्मच को पेट से बाहर निकाला। तीन घंटे की जटिल प्रक्रिया के बाद उसके पेट से दोनों चम्मच को इंडोस्कोपिक विधि से बिना किसी चीरफाड़ के सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। 


डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि चार घंटे बाद गोविंद को खाने-पीने के लिए दिया गया। अब मरीज की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। उसे खाने-पीने में अब कोई परेशानी नहीं हो रही है। गोविंद की हालत सामान्य होता देख डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया है। अस्पताल में लोग इस बात की चर्चा करने लगे कि नशा जो ना कराये..कैसे कोई एक नहीं बल्कि दो चम्मच निगल गया। गोविंद के इस कदम से लोग भी हैरान थे।