ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे

Home / news / मोदी के खिलाफ खड़ा हुआ बीजेपी का ये सांसद, पीएम के फैसले को...

मोदी के खिलाफ खड़ा हुआ बीजेपी का ये सांसद, पीएम के फैसले को बताया मानसिक दिवालियापन

29-Aug-2021 03:14 PM

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार के फैसले पर सवालिया निशान लगा दिया है. स्वामी ने ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सार्वजनिक उद्यमों को बेचे जाने और भारतीय अर्थव्यवस्था के बिगड़ते हालातों पर निशाना साधा है. स्वामी ने कहा कि ऐसे समय में जब देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है, तब सार्वजनिक उद्यम बेचना मानसिक दिवालियापन का संकेत है. 


स्वामी ने कहा कि ऐसे समय में जब देश की अर्थव्यवस्था में गहरी गिरावट हो रही है, तब ऐसे समय में सार्वजनिक उद्यम को बेचना मानसिक दिवालियापन और हताशा का संकेत है. ये एक अच्छी सोच नहीं है. स्वामी ने आगे कहा कि मोदी सरकार इस बात से कतई इंकार नहीं कर सकती कि 2016 के बाद से ही जीडीपी की ग्रोथ लगातार गिरती जा रही है. सीएसओ के आंकड़े भी इस बात को प्रमाणित करते हैं. 


हालांकि भाजपा सांसद के इस बयान पर कई यूजर्स ने उनकी खिंचाई भी की. एक यूजर ने लिखा कि इन दिनों आपको मोदी सरकार के हर फैसले से दिक्कत होने लगी है. अगर मोदी सरकार इतनी ही बुरी है तो आप राज्यसभा की सदस्यता छोड़ क्यों नहीं देतें.



मालूम हो कि पिछले कुछ सालों से सुब्रमण्यम स्वामी लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर रहते हैं और मोदी सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों की आलोचना कर उन्हें मुश्किलों में डालते रहते हैं.