रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
28-Aug-2020 07:12 AM
By Pranay Raj
NALNDA: रिश्तेदार से मिलने गए युवक को बाइक चोर समझ भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. यह घटना लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले की है.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चोर समझकर भीड़ ने युवक की पिटाई कर रही थी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोगों की चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी नगर थाना क्षेत्र के उपरावां गांव निवासी है. पुलिस जांच में चोरी का आरोप गलत साबित हुआ. जिसके बाद युवक को रिहा कर दिया गया.
युवक अपने रिश्तेदार से मिलने बड़ी पहाड़ी गया था. रिश्तेदार का घर खोजने में उसे परेशानी हो रही थी. इस कारण मोहल्ले में इधर-उधर घुमते हुए लोगों से पता पूछ रहा था. उसी दौरान स्थानीय लोगों को लगा कि युवक बाइक चोरी की फिराक में है. युवक जब एक बाइक के समीप रुका तो उसे चोर बताकर भीड़ ने पकड़ लिया और लात-घूसों से उसकी पिटाई की जाने लगी।. पीड़ित खुद को निर्दोष बता रहा था. भीड़ युवक की बातों को अनसुना करते हुए उसकी पिटाई कर रही थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। जिसके बाद युवक को भीड़ के कब्जे से मुक्त करा, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को बाइक चोर समझकर लोगों ने उसे पीट दिया. उसे रिहा कर दिया गया है.