रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
27-Aug-2020 02:23 PM
By Pranay Raj
NALNDA: पुलिस की लापरवाही से नाली विवाद में एक 14 साल के लड़के की हत्या हो गई. हत्या से एक दिन पहले परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. अगर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद लड़के की जान बच सकती थी. यह घटना नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के रसलपुर की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चंडी थाना इलाके के रसलपुर गांव में गली के विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर एक 14 साल के लड़के हत्या कर दी. मृतक बुलाकी रजक का बेटा शंकर कुमार था. मृतक के भाई ने बताया कि महज 25 फीट गली को लेकर पिछले 4 साल से चाचा भूषण प्रसाद और सतेंद्र रविदास से विवाद चल रहा था.पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुआ था. बुधवार को भी मारपीट होने पर भूषण ने थाने में लिखित शिकायत की थी. लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की. जिससे इनलोगों का हौसला बुलंद था.
गुरुवार की सुबह 10 से 15 की संख्या में बदमाश भूषण के घर पर चढ़कर लूट पात करते हुए पथराव और फायरिंग करने लगे. इसी दौरान छत पर खड़ा युवक को गोली लग गयी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गय. घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस गांव पहुंच कर कारतूस के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गली को लेकर विवाद चल रहा था उसी विवाद में फायरिग के दौरान किशोर को गोली लग गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. आवेदन मिलने पर और कार्रवाई की जाएगी. एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कैम्प कर रही है.