ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / नालंदा में पुलिस के सामने जज की पत्नी को पीटा, सुरक्षा की लगाई...

नालंदा में पुलिस के सामने जज की पत्नी को पीटा, सुरक्षा की लगाई गुहार

18-Feb-2020 05:06 PM

By Pranay Raj

NALNDA: दूसरों को न्याय देने वाले न्यायाधीश की मौत के बाद उनकी पत्नी नालंदा पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं. पत्नी जब पति के अंतिम संस्कार करने गांव पहुंची तो ससुराल के लोगों ने पिटाई कर दी. यह घटना हिलसा के मदारपुर गांव की है. 

पुलिस के सामने हुई पिटाई

समस्तीपुर के रोसड़ा कोर्ट के न्यायाधीश राजीव कुमार की तबीयत बिगड़ने से 14 फरवरी को मौत हो गई थी. न्यायाधीश के पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव हिलसा स्थित मदारपुर गांव लाया गया. मृतक की पत्नी ऐश्वर्या राज लक्ष्मी ने आरोपों में बताया कि जब वह पति के अंतिम संस्कार करने पहुंची तो देवर-देवरानी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी. पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ बदसलूकी की गई.

देवर लेकर भागने लगा बच्ची को

महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी गोद से चार साल की बेटी को छीनकर देवर भागने लगा. जिसे सुरक्षा बलों ने पकड़ा. महिला दाह संस्कार के लिए करीब डेढ़ लाख रुपया ले गई थी, जिसे छीन लिया गया. न्यायाधीश की पत्नी ने बताया कि उनके ससुराल के लोग बेटी की हत्या करना चाहते है. वह नालंदा पुलिस से सुरक्षा और छीने गए रुपए वापस दिलाने की गुहार लगा रही हैं.