ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

नालंदा में 3 ASI सस्पेंड, थाना की छत पर शराब की बोतल मिलने पर SP ने की कार्रवाई

30-Jan-2021 04:03 PM

NALNDA:  इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है. एसपी ने 3 एएसआई को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई थाने की छत पर शराब की बोतलें मिलने के बाद हुई है. 

दीपनगर थाना के छत पर मिली थी बोतलें

नालंदा के दीपनगर थाना के छत पर शराब की कई खाली बोतलें बरामद हुई थी. जिसके बाद जांच का आदेश दिया गया था. उसके बाद तीन एएसआई पर आज गाज गिर गई. सवाल यही उठ रहा था कि आखिर थाने की छत पर शराब की बोतलें कैसे पहुंची. यहां पर कोई आम आदमी तो जाता नहीं है. जिसके बाद पुलिसकर्मियों पर ही सवाल उठा रहा था.

सीएम के गृह जिले में शराबबंदी बना मजाक

नालंदा सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला है. लेकिन यहां के पुलिसकर्मी ही शराबबंदी कानून का मजाक उड़ा रहे थे. थाने के उपर बने संतरी रूम में ही पुलिसकर्मी शराब पीते थे. शराब पीने के बाद बोतल को पुआल में छिपा देते थे. पुलिसकर्मियों ने थाना को मयखाना बना दिया था. मामला सामने आने के बाद नालंदा पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही थी. सीएम नीतीश कुमार शराबबंदी को  कड़ाई से लागू करने और शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर कई बार पुलिसकर्मियों को निर्देश दे चुके हैं. लेकिन जिनके कंधे पर कार्रवाई करने की जिम्मेवारी वह खुद शराब पीने में मस्त है. यह ऐसा नहीं है कि सिर्फ नालंदा में ही शराब पीने का मामला सामने आया है. बिहार के कई जिलों से पुलिसकर्मियों के शराब पीने की खबरें आती रहती है.