बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
21-Nov-2021 10:03 AM
नालंदा : नालंदा जिले से एक बड़ी खबर आई है जहां सनकी पति ने पत्नी के सिर में गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक रहुई थाना क्षेत्र इलाके के कायपुर गांव में अपने ही पति ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी. घटना के संबंध में डीएसपी विधि व्यवस्था ने बताया कि महिला घर में सो रही थी. इसी दौरान उसे किसी बहाने घर से बाहर बुलाया और पाचीटाडा गांव के पास उसके सिर में गोली मार दी.
डीएसपी विधि व्यवस्था ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी को उसके पति के द्वारा ही गोली मारी गई है. अंधेरा होने के कारण पति गोली मारने के बाद वहां से आसानी से अपराधी फरार हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थाना पुलिस गश्ती दल के द्वारा गंभीर हालत में महिला को उठाकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.
फिलहाल महिला की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है. वहीं जख्मी हालत में महिला सोनी देवी ने गोली मारने का आरोप अपने ही पति शिवबालक यादव के ऊपर लगाया है. फिलहाल घटना के बारे मेंं कोई भी स्पष्ट बात सामने छनकर नही आई है. पुलििस मामले की जांच मेंं जुट गई है.