दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
14-Feb-2021 11:03 AM
By Pranay Raj
NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. पुलिस की एक गाडी सड़क हादसे का शिकार हो गई है. छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम की गाडी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है.
घटना नालंदा जिले के सिलाव थाना की है. शराब बिक्री की सूचना मिलने पर छापेमारी करने जा रही है सिलाव थाना की गाड़ी शुरूमपुर गांव के पास पलट गई है. इस घटना में थानेदार पवन कुमार समेत 4 अन्य पुलिसकर्मियों की जान बाल-बाल बची है. किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है.
इस सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिलाव थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम रेड मारने जा रही थी. इस दौरान जैसे ही थाना की गाड़ी शुरूमपुर गांव के पास पहुंची, अचानक से वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि भगवान का शुक्र है कि किसी भी पुलिसवाले को गंभीर चोट नहीं लगी.