ब्रेकिंग न्यूज़

Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु

निगरानी विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, नालंदा में रिटायर्ड इंजिनियर के घर को किया सील

27-Nov-2019 06:06 PM

By Pranay Raj

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड इंजिनियर के घर को सील कर दिया. आय से अधिक संपत्ति के मामले पर कार्रवाई करते हुए टीम ने रिश्वतखोर इंजिनियर के तीन मंजिला मकान को सील कर दिया. निगरानी की टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


घटना नालंदा जिले के बिहार शरीफ इलाके की है. जहां माही खंदक पर स्थित एक रिटायर्ड इंजिनियर के तीन मंजिला मकान को निगरानी विभाग की टीम ने सील कर दिया. अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई. मिली जानकारी के मुताबिक हरनौत थाना इलाके के  बसनियामा गांव के रहने वाले सुखदेव महतो ग्रामीण कार्य विभाग में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत था. 2007 में निगरानी की टीम ने उसे रिश्वत लेने के आरोप में कटिहार से अरेस्ट किया था. जिसके बाद रिश्वतखोर इंजिनियर के ऊपर थाना कांड संख्या 76/2007 दर्ज किया गया था. 


अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी में यह मामला चल रहा है. भागलपुर निगरानी के विशेष न्यायाधीश ने यह आदेश पारित किया था कि मकान को खाली कर दिया जाए. आदेश के बावजूद भी मकान खाली नहीं किया गया. जिसके बाद निगरानी के विशेष न्यायाधीश के आदेश पर सेवानिवृत कनीय अभियंता सुखदेव महतो की पत्नी रंजना सिन्हा के मकान को सील किया गया.