Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
02-Apr-2022 09:21 PM
By DEEPAK
NALANDA: नालंदा के बेना थाना क्षेत्र के पोराजित गांव में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोग गांव में अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वेना थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर रहे दो बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा। दोनों के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किया है। थानेदार की इस कार्रवाई लोग काफी खुश है। उनकी खुशी ऐसी की पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और पुलिस कर्मियों के साथ सेल्फी लेने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैजू यादव के बेटे रविंद्र यादव और गंगा विष्णु यादव के बेटे सुखदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से पुलिस ने 2 कट्टा, 9 कारतूस और 6 खोखा बरामद किया है।
बताया जाता है कि पंचायत चुनाव को लेकर ही दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी होने लगी। जिससे गांव में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सरेआम हो रही फायरिंग की इस घटना से दहशत में आए ग्रामीणों ने खुद को घर में कैद कर लिया।
लेकिन इसकी जानकारी बेन थाने के थानेदार मुकेश श्रीवास्तव तक पहुंच गयी फिर क्या था दलबलल के साथ वे मौके पर पहुंच गये और फायरिंग कर रहे दो अपराधियों को मौके से धड़ दबोचा। उसके पास से पुलिस ने दो कट्टा, 9 कारतूस और 6 खोखा जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में खुशी देखी गयी। लोग पुलिस के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।
बेना थानाध्यक्ष की इस कार्रवाई की पूरे गांव में चर्चा हो रही है। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस कार्रवाई करने में देरी करती तो बदमाश फरार हो जाते लेकिन बेना पुलिस सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंच गई और दो बदमाशों को पकड़कर दबोचा और अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।