Patna News : नागार्जुन-राहुल भी किसान आंदोलन की जमीन पर उतरे थे, चिंताहरण स्मृति व्याख्यान में सामने आए नए तथ्य; पढ़े पूरी खबर Bihar IG news : IG के घर पहुंची पुलिस, 2 घंटे से बंद कमरे में हो रही पुछ्ताक्ष; पूर्व सांसद और वर्तमान विधयाक केस से जुड़ा है मामला; SP ने जारी किया था नोटिस Bihar cab service : बिहार में ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ओला-उबर से 30% तक सस्ती होगी सवारी; जानिए क्या है ख़ास प्लान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 15वां दिन: लॉ एंड ऑर्डर पर घिरी सरकार, विनियोग विधेयक 2026 होगा पेश Bihar MDM News : अब बच्चों के खाने पर होगी सीधी निगरानी, तीन साल तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड; शिक्षा विभाग का सख्त फैसला Bihar sand mining raid : अवैध बालू खनन पर छापेमारी के दौरान हमला, होम गार्ड घायल; जब्त ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए माफिया NEET student death case : NEET छात्रा मौत मामले में बड़ा एक्शन, रीना कुमारी से CBI की लंबी पूछताछ; जानिए क्या है इनका इस केस से नाता Bihar Police Week 2026: हर पुलिस लाइन में हाई स्कूल, ‘पुलिस दीदी’ पहल और AI से होगी स्मार्ट पुलिसिंग Bihar Weather : फरवरी में ही गर्मी का असर: बिहार में तेजी से बढ़ रहा तापमान, जानें मौसम का ताजा अपडेट सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
01-Dec-2019 04:36 PM
By Pranay Raj
NALANDA: 30 वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में नालंदा की बहू ने 18 वीं रैंक लाकर न केवल जिले बल्कि राज्य का नाम रौशन किया है । पहले प्रयास में ही उन्हें यह सफलता मिली है । रिजल्ट आने के बाद गेसू को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। घर में खुशियों का माहौल है।
रविवार को अपने ससुराल नूरसराय प्रखंड के सकरौढा गांव पहुंची गेसू का भाजपा नेता कौशलेंद्र कुमार, सुधीर सिंह अन्य लोगों ने उनके बुके देकर स्वागत किया । इस मौके पर उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनकी इच्छा न्यायिक सेवा में जाना था । इसलिए इस ओर लक्ष्य बनाकर तैयारी की जिसमें उन्हें सफलता मिली।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पति और ससुराल के परिवार के साथ साथ अपने माता-पिता को दिया । उन्होनें बताया कि वे आईएस लॉ कॉलेज पुणे से वर्ष 2018 में पढ़ाई पूरी कर न्यायिक सेवा की तैयारी में जुट गई थी । पहली ही प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली ।इसके पूर्व वे बैंक मैनेजर के पद पर कार्य कर रही थी।
गेसू के पति अवनीश आनंद बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं,जबकि उनके ससुर बृज किशोर सिंह रिटायर्ड आर्मी जवान हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी 2017 में जब उनकी शादी हुई थी तो एक बार ऐसा लगा था कि वे अपने सपने को पूरा नहीं कर सकेंगी । मगर पति और ससुराल वालों के सहयोग से आज उन्हें यह सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं के ऊपर जो अत्याचार हो रहे हैं उनकी तरफ से पूरी कोशिश रहेगी कि महिलाओं को न्याय मिल सकें । आज के सामाजिक परिवेश में सरकार के द्वारा बनाए गए कानून को सही ढंग से लागू करने की बात कही। उन्होनें कहा कि न्यायिक प्रक्रिया सबूतों के आधार पर किया जाता है अगर कोई अपराधी न्यायालय से बरी हो रहा है तो इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं जुटाए गए हैं पुलिस प्रशासन का दायित्व बनता है कि वो कोर्ट में पर्याप्त साक्ष्य रखे । उन्होंने महिलाओं के लिए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें सफलता अवश्य ही हासिल होगी ।