Bihar Government : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 10-10 हजार पाने वाली महिलाओं के रोजगार का सर्वे शुरू, अगली किस्त की तैयारी PATNA NEWS : पटना महावीर मंदिर में संध्या आरती का समय बदला, मंगलवार को इतने घंटे बंद रहेगा कपाट; जानिए आरती की टाइमिंग BIHAR NEWS : सरकार का नया आदेश, कोर्ट से जुड़े काम होंगे थोड़े महंगे; अब शपथपत्र पर देने होंगे इतने रुपए Bihar News : बिहार के सरकारी स्कूलों में हुई बड़ी गलती ! लाखों स्टूडेंट को नहीं मिलेगा इन योजनाओं का लाभ; जानिए क्या है पूरी खबर Patna NEET student case : मनीष रंजन की बेल पर आज कोर्ट में सुनवाई, CBI को देना पड़ सकता है इन सवालों का जवाब “Patna Holi 2026: पुलिस-सतर्क, रंग में भंग डालने वालों पर होगी कार्रवाई, इन नंबरों पर दें सूचना, इतने मजिस्ट्रेट होंगे तैनात” Bihar news : बिहार सीमाई इलाके में मदरसों की जांच शुरू, फेक करेंसी और तस्करी पर बड़ा ऑपरेशन होलिका दहन 2026: भद्रा के शुभ मुहूर्त में होलिका जलेगी, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा Bihar news : होली में चखना के साथ जाम छलकाना पड़ा महंगा ! रसूखदारों की शराब पार्टी पर छापा, बड़ा बाबू समेत 6 गिरफ्तार Bihar weather: होलिका दहन पर बिहार का मौसम: हल्की ठंडक के बीच बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बादल और हवाओं का असर
07-May-2021 03:51 PM
By DEEPAK
NALANDA: बिहारशरीफ के बीड़ी श्रमिक अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खाली रहने के कारण कोविड सेंटर पहुंचते ही मरीज की मौत हो गयी। आक्रोशित परिजनों ने इस दौरान एम्बुलेंस में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बताया जाता है कि जहानाबाद के बेलाबेरा गांव की एक महिला उषा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद परिजन बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर इलाज के लिए पहुंचे। परिजन तीन दिनों से इलाज के लिए इधर उधर भटक रहे थे। मरीज की हालत और बिगड़ने लगी उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी बीच एम्बुलेंस के ड्राइवर ने गाड़ी में ऑक्सीजन होने की बात कह मरीज को एम्बुलेंस में बिठाया।
रामचंद्रपुर से बीड़ी श्रमिक हॉस्पिटल में बने कोविड केयर सेंटर ले जाने लगा और जब एम्बुलेंस में ऑक्सीजन चालू किया तो सिलेंडर खाली रहने के कारण कोविड सेंटर पहुंचते ही मरीज की एम्बुलेंस में मौत हो गयी। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों ने एम्बुलेंस का शीशा तोड़ डाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।