बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग
04-Jun-2021 02:25 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA: बीआरसीसी भवन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब डाटा एंट्री ऑपरेटर की बहाली में करीबन 1500 से अधिक की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। बेरोजगारों के भीड़ इतनी हो गयी कि बहाली की प्रक्रिया पूरी तरह से बाधित हो गयी। जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा। डाटा एंट्री ऑपरेटर की बहाली में दूसरे जिले से भी अभ्यर्थी आए हुए थे। अभ्यर्थियों ने मनमाना रवैय्या अपनाने का आरोप लगाते हुए जमा किए गये आवेदन और टेबल को तहस-नहस कर दिया।

फॉर्म जमा करने के दौरान भीड़ इतनी थी कि कोरोनाकाल में लोग लापरवाह बने दिखे। इस दौरान कोरोना के गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तब मौके पर पुलिस पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां चटकायी। जिसके कारण अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गौरतलब है कि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर के मात्र 25 पदों के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू की गयी थी जिसके लिए पूरे प्रदेश से 15 सौ से अधिक बेरोजगार युवक और युवतियां पहुंचे थे।