जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
29-Apr-2021 07:53 PM
By DEEPAK
NALANDA: बिहार में बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए सरकार ने शाम 6 बजे से इवनिंग कर्फ्यू लगाने का गाइडलाइन जारी किया और सभी दुकानों को शाम 4 बजे ही बंद करने का फैसला लिया लेकिन नई गाइडलाइन का पालन ना करना एक मिठाई दुकानदार को काफी महंगा पड़ गया। बिहार थाना पुलिस ने कागजी मोहल्ला स्थित मिठाई दुकान को सील कर दिया वही दुकानदार को भी गिरफ्तार किया।
बिहार थाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत 4 बजे तक ही दुकानें बंद करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन इस बात की जानकारी होने के बाद भी मिठाई दुकानदार ने अपनी दुकानें खुली रखी। जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और आपदा अधिनियम के तहत दुकान को सील कर दिया और इसके संचालक सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। नई गाइडलाइन के पहले दिन आज पुलिस की तत्परता भी देखने को मिली। शाम चार बजे ही कई दुकानें बंद हो गयी और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।