Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
22-Oct-2024 11:42 AM
By First Bihar
NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नक्सली प्रभावित इलाका रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया के सड़क के किनारे मृत अवस्था में एक युवक की शव को पुलिस ने बरामद किया है। जहां शव मिलते ही इलाका में दहशत का माहौल कायम हो गया है। स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत इसकी सूचना डीएसपी गुलशन कुमार को दी गई। जहां घटना स्थल पर पहुंच कर सभी बिंदु पर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद मृतक युवक की पहचान भी कर ली गई है। जैसे ही मृतक युवक की पहचान हुआ परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक की पहचान रजौली प्रखंड के मसाई मोहल्ला निवासी मोहन राजवंशी के रूप में की गई है। जहां परिवार के लोगों को हत्या का आशंका लग रहा है।
बताया जाता है कि मृतक युवक सोमवार को कम करने के लिए घर से निकला था और लौट कर घर वापस नहीं आया था और मंगलवार को स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई और सूचना के आधार पर जब परिवार के लोगों ने मृत अवस्था में युवक की शव को देखा तो परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में वहीं इस मामला की जानकारी पर पहुंचे डीएसपी गुलशन कुमार ने मामला की जांच करते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर एक-एक बिंदु पर गंभीरता से जांच करने का आदेश दिया है। युवक की मौत का जो भी सच है। उसे इकट्ठा करने का भी दिशा निर्देश फॉरेंसिक टीम को दी गई है।
इधर, इस पुरे मामले में डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि युवक की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। परिवार के लोगों के द्वारा जो आवेदन दी जाएगी उसे मामला पर भी जांच की जाएगी। मृतक युवक के शव को कब्ज में लिया गया है। युवक की मौत कैसे हुई है इस सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।