ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / नई पार्टी बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा के समर्थकों ने मनाया जश्न, मिठाईयां...

नई पार्टी बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा के समर्थकों ने मनाया जश्न, मिठाईयां बांटी और पटाखे भी छोड़े

20-Feb-2023 08:29 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: पिछले कई दिनों से चल रहे आरोप प्रत्यारोप का दौर अब खत्म हो गया है। नीतीश कुमार पर लगातार हमला बोल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरकार आज जेडीयू छोड़ दी। उन्होंने जेडीयू के एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे दिया। जेडीयू छोड़ उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाई है। जिसका नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल रखा गया है। नई पार्टी के गठन को लेकर उपेंद्र कुशवाहा के समर्थक काफी खुश है। कई जगहों ने उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लोगों के बीच जाकर मिठाईयां बांटी और जमकर आतिशबाजी भी की।


जदयू के रवैय्ये को देखते हुए सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने जेडीयू से नाता तोड़ नई पार्टी बनाए जानने का ऐलान कर दिया। पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल रखा गया है। कुशवाहा के इस फैसले से उनके समर्थक काफी खुश हैं। समर्थकों में इसे लेकर जश्न का माहौल है। 


कुशवाहा के समर्थक दिलीप कुशवाहा अपने साथियों के साथ मुजफ्फरपुर शहर के मुख्य चौराहा सरैयागंज टावर चौक पर जश्न मनाते दिखे। इस दौरान कुशवाहा के समर्थकों ने मिठाइया बांटी और पटाखे भी छोड़े। समर्थकों का कहना था कि राष्ट्रीय लोक जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बने हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से समर्थकों की खूशी का ठिकाना नहीं है।