ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान

Home / news / नई कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, अब ट्रायल के बगैर देश में...

नई कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, अब ट्रायल के बगैर देश में आएगी फाइजर और मॉडर्ना जैसी वैक्सीन

02-Jun-2021 03:37 PM

DESK : देश में नई कोरोना वैक्सीन की लॉन्चिंग को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। फाइजर और मॉडर्ना जैसी विदेशी वैक्सीन के भारत आने का रास्ता अब साफ हो गया है। इन दोनों कंपनियों की वैक्सीन को देश के अंदर लोकल ट्रायल से नहीं गुजरना होगा। डीजीसीईआई यानी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने फाइजर और मॉडर्ना आज ऐसी वैक्सीन पर अलग से लोकल ट्रायल कराने की शर्तों को हटा दिया है। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है कि यह दोनों वैक्सीन सीधे भारत के बाजार में उपलब्ध हो पाएगी।


ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि विदेशी कंपनियों के लिए अब किसी भी वैक्सीन को लॉन्च करने के पहले पोस्ट लॉन्च ब्रिजिंग ट्रायल करने और भारत में अपने टीमों की गुणवत्ता का परीक्षण करने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। अगर इन कंपनियों के पास महत्वपूर्ण देशों और स्वास्थ्य एजेंसियों की तरफ से सहमति का प्रमाण पत्र है तो भारत में इन्हें ट्रायल से नहीं गुजरना होगा। बीसीसीआई के प्रमुख वीजी सोमानी ने अपने आदेश में कहा है कि यह निर्णय भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों और वैक्सीन की कमी को देखते हुए लिया गया है।


डीजीसीआई के मुताबिक आपात स्थिति में सीमित इस्तेमाल के लिए देश के अंदर टीकों को स्वीकृति देने का फैसला किया जाता है। ऐसे वैक्सीन को मंजूरी दी जाती है जो अमेरिका समेत प्रमुख देशों में पहले से स्वीकृत है। डब्ल्यूएचओ के आपातकाल वाली सूची में जिन व्यक्तियों को रखा गया है उनका इस्तेमाल पहले से ही लाखों लोगों पर किया जा चुका है और इसके लिए ट्रायल जरूरी नहीं है।