ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / नहीं रहीं दरभंगा राजघराने की आखरी बहू कुमारी राजकिशोरी, पूरे मिथिला में शोक...

नहीं रहीं दरभंगा राजघराने की आखरी बहू कुमारी राजकिशोरी, पूरे मिथिला में शोक की लहर

08-Sep-2020 12:18 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : दरभंगा राजघराने की बहू और युवराज जीवेश्वर सिंह की पत्नी कुमारी राजकिशोरी का 85 वर्ष की अवस्था मे निधन हो गया.  दरभंगा के लहेरियासराय के बलभद्रपुर मोहल्ले स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. वे दयालु प्रवृति की थीं. रानी राजकिशोरी इस आवास में अकेली रहती थीं और वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं.

रानी कुमारी राजकिशोरी का विवाह 30 जनवरी 1948 में दरभंगा के महाराज कामेश्वर सिंह के बड़े भतीजे युवराज जीवेश्वर सिंह से हुआ था .महाराजा ने भतीजे जीवेश्वर को दरभंगा के युवराज का दर्जा दे रखा था .

रानी राजकिशोरी अपने पीछे अपनी दो बेटियां कात्यायनी एवं देवयानी को छोड़ गई हैं, जो दरभंगा के सात जीएम रोड़ पर स्थित राज बंगले में रहती हैं.रानी के निधन की खबर सुन पूरे मिथिला में शोक की लहर दौड़ गयी है .दरभंगा के लिए किए गए दरभंगा राज के कार्यो को याद कर लोग मर्माहत हो गए हैं