कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
02-Jan-2022 07:02 PM
PATNA: कोरोना से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है। साल के पहले दिन कोरोना के मामले बिहार में फिर बढ़ गये हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार में आज कोरोना के 352 नए मामले सामने आएं हैं। वही एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1074 हो गयी है। सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिले हैं। पटना में 142 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं। वही गया में 110 नए मरीज मिले हैं।
बात यदि कल यानी शनिवार की करें तो बिहार में कोरोना के 281 नए मामले सामने आएं थे। वही एक्टिव मरीजों की संख्या अब 749 थी। कल भी सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिले थे। पटना में 136 कोरोना के नए संक्रमित मिले थे। वही गया में 70 नए मरीज मिले थे।
कोरोना के मामले बिहार में तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार के अन्य जिलों के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो आज पटना में 142, गया में 110,बांका में 4, औरंगाबाद में 4 नए संक्रमित मिले हैं। वही बेगूसराय में 1, भागलपुर में 3, भोजपुर में 2, दरभंगा में 2,गोपालगंज में 1,जमुई 6,जहानाबाद में 13, कैमूर में 1, खगड़िया 6, किशनगंज 1, लखीसराय 7, मधुबनी 2, मुंगेर 13, मुजफ्फरपुर 5, नालंदा और नवादा 2-2, पूर्णिया में भी 2, सहरसा में 5, समस्तीपुर में 4, सारण में 3, सीतामढ़ी में 1, सीवान में 2, सुपौल में 1, वैशाली में 3, पश्चिम चंपारण में 2 और दूसरे प्रदेश से आए दो लोगों की रिपोर्ट संक्रमित मिली है।
वही पड़ोसी राज्य झारखंड में भी कोरोना की रफ्तार तेज है। वही पश्चिम बंगाल में भी स्थिति ठीक नहीं है। पश्चिम बंगाल में 6153, दिल्ली में 3194, मुंबई में 8063, बोकोरो में 93 नए मामले आज सामने आए हैं। बोकोरो में एक महिला की कोरोना से मौत हो गयी है। कई राज्यों में कोरोना तेजी से अपना पांव पसार रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड सरकार पाबंदियां बढ़ा सकती है।
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, रेस्टोरेंट आदि बंद करने की अनुशंसा की है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने विभिन्न विभागों से सुझाव मांगे हैं। आपकी सरकार आपकी सुरक्षा हेतु सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रख रही है और आपदा प्राधिकार की बैठक सोमवार को बुलाई गयी है। जिसमें सभी पहलूओं को ध्यान में रख जनता के हित में उचित फैसला लिया जाएगा।
