Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
22-Nov-2023 11:45 AM
By First Bihar
JAMUI: जमुई में बालू माफिया और बेखौफ हो चुके बदमाश लागातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के खुली चुनौती दे रहे है। बालू माफिया ने पिछले दिनों दारोगा को कुचलकर मार डाला था। इसके बाद दो और लोगों की बालू लदे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। इसी बीच मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक वकील के मुंशी को घर में घुसकर गोली मार दी थी। जिले में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर विधायक श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि मुख्यमंत्री से अगर गृह विभाग नहीं संभल रहा है तो तुरंत पद से इस्तीफा दें।
श्रेयसी सिंह ने कहा है कि लखीसराय की बात करे, जमुई की बात करें या पूरे बिहार की बात करें तो बहुत अफसोस होता है कि राज्य के लॉ एंड ऑर्डर का इस तरह से मजाक उड़ाया जा रहा है। कहीं ही पुलिस और प्रशासन के लोग सख्ति से काम नहीं ले रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े लोगों को गोली मारी जा रही है। जमुई के अमरथ गांव में वही घटना घटी है। घायल को आज हमलोगों को अस्पताल पहुंचाया। वहां स्थिति गंभीर देखते हुऐ पटना के पीएमसीएच के लिए रेफर करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मुख्यमंत्री से बिहार और होम मिनिस्ट्री संभल नहीं रही। ऐसे हालात तो मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इस वजह से गृह मंत्रालय उनसे संभल नहीं रहा है। बिहार में आज के समय में जिस तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और जिस जंगलराज से लड़कर बिहार आगे बढ़ा था लेकिन अब बिहार वापस उसी जंगलराज की ओर जा रहा है, जहां अपराधी बिना पुलिस प्रशासन से डरे लोगों को गोली मारते हैं, लोगों का मर्डर करते हैं। जमुई में पुलिस और एसपी की लापरवाही के कारण आए दिन बदमाश लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे है।