राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
22-Jun-2021 07:50 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: सोन नदी में डूबने से एक किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 5 साथियों के साथ नदीं में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। एनडीआरएफ की टीम लाश की खोजबीन में जुटी है लेकिन घटना के 24 घंटे हो चुके है अब तक लाश का पता नहीं चल पाया है।
औरंगाबाद के दाउदनगर में सोन नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर मोनू आलम की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वार्ड 8 निवासी मो. एजाज का पुत्र मोनू आलम अपने पांच साथियों के साथ सोमवार की दोपहर सोन नदी में नहाने गया हुआ था। तभी नदी के गहरे पानी में वह डूब गया।
जिसकी जानकारी साथियों ने उसके परिवावालों को दी। घटना पर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने नदी में उसकी काफी खोजबीन की। इसकी सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। जिसके बाद गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। नदी में उसकी तलाश जारी है। आज इसे लेकर जाल भी लगाया गया लेकिन घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी अब तक शव का पता नहीं चल सका।
दाउदनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पासवान, अपर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय दल बल के साथ घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं। सोन नदी के पानी में किशोर की तलाश जारी है। वही परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।
दोस्तों ने बताया कि मोनू नहाते नहाते काफी गहरे पानी में चल गया उसके बाद दोस्तों ने जब देखा कि मोनू डूबने लगा तब दो दोस्तों ने बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन तेज धार समय नहीं दिया और मोनू को लापता कर दिया। वहां उपस्थित सभी दोस्तों ने अपने स्तर से खोजने का प्रयास किया लेकिन पानी की धार इतनी तेज थी कि शव का पता नहीं चल पाया।
बताया जाता है कि यह इलाके काफी सुनसान रहता है। बहुत कम लोग यहां नहाने आते हैं। क्षेत्र में बालू निकासी के कारण कई स्थानों पर ज्यादा गड्ढा हो गया है। जिसके कारण लोगों को डूबने की आशंका बनी रहती है। 24 घंटा बीतने के बाद ही सोन में डूबे बच्चे का शव अब तक नहीं मिलने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। घटनास्थल पर अब भी सैकड़ों लोग मौजूद हैं। लोग अब भी उसकी तलाश कर रहे हैं।