ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबे 5 लोग, दो बच्चों की मौत,...

नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबे 5 लोग, दो बच्चों की मौत, शव की तलाश जारी

17-Jul-2022 01:17 PM

By BADAL

PATNA CITY: पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां गंगा नदी में स्नान करने के दौरान 5 लोग डूब गये हैं। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गयी है। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकावगंज घाट की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला सहित 4 बच्चे गंगा घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। तभी पैर फिसलने से पांचों गंगा नदी में डूब गये। 


स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह महिला और 2 बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन 2 बच्चे का पता अब तक नहीं चल पाया है। ऐसी आशंका जतायी जातायी जा रही है कि गंगा नदी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गयी है। स्थानीय गोताखोर, एनडीआरएफ और एसडीआएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटे हैं। 


घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी। 


घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लापता बच्चे की तलाश में जुटी है। स्थानीय गोताखोर भी बच्चे को तलाशने में जुटी है। अभी तक दो बच्चों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


news image

news image

news image

news image