ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

कल है नाग पंचमी, इस साल बन रहा दुर्लभ योग

24-Jul-2020 10:19 AM

DESK : कल सावन महीने की शुक्ल पंचमी तिथि है. इस दिन नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है.  शास्त्रों में नागों को पाताल का स्वामी बताया गया है. नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के आभूषण नागों की पूजा की जाती है. नागों की पूजा कर आध्यात्मिक शक्ति, सिद्धि और अपार धन की प्राप्ति की जा सकती है. इस दिन एक खास दुर्लभ योग बन रहा है जो काफी शुभ है.

इस बार नाग पंचमी के दिन  कालसर्प दोष निवारण का दुर्लभ योग बन रहा है. इसके अलावा इस दिन परिगणित और शिव नामक योग भी बन रहा है. ये सारे योग इस बार की नागपंचमी बहुत शुभ बना रहे हैं.

नागपंचमी के दिन नागों की पूजा के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है.इस के लिए मिट्टी के नाग-नागिन बनाकर उनकी दूध, धान, धान का लावा, दूर्वा, अक्षत, पान आदि से पूजा करें. इससे नागदेवता के साथ महादेव की भी कृपा प्राप्त होगी. नागपंचमी के दिन नारियल पर नाग और नागिन का चांदी का जोड़ा बनाकर मौली से लपेटकर नदी में बहाएं. दूध में मिश्री के दाने और भांग डाल कर शिवलिंग पर अर्पित करें. ऐसा करने से यदि कुंडली में कोई दोष है तो वो दूर हो जायेगा. पूजा के दौरान शिवजी को चंदन तथा चंदन का इत्र चढ़ाना चाहिए और फिर उसे स्वयं भी लगाना चाहिए. 

पूजा जब संपन हो जाये तो काले अकीक की माला से राहु ग्रह के बीज मन्त्र का जाप 108 बार करें, इससे भी आपको फायदा मिलेगा. यदि आप इन मंत्रो को नहीं जानते तो इस की जगह गायत्री मंत्र का भी जाप कर सकते हैं.

.