दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Dec-2019 08:10 PM
DELHI: नागरिकता संशोधन बिल का बांग्लादेश ने विरोध किया है. यही नहीं वहां के विदेश मंत्री ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के गृह मंत्री अमित शाह के दावे पर भी आपत्ति जताई हैं. कहा कि हमारे देश में दूसरे देशों से ज्यादा सांप्रदायिक सौहार्द है. यहां अल्पसंख्यकों की स्थिति अच्छी है.
भारत दौरा किया रद्द
बांग्ला देश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन शुक्रवार को 6वें इंडियन ओशियन डायलॉग में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचना था. लेकिन उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है. बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल पर बहस के दौरान अमित शाह ने तीन पड़ोसी देशों (बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान) में धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन और उनके पलायन का जिक्र किया था.
बांग्लादेश आकर देखें शाह
मोमेन ने कहा कि अगर अमित शाह कुछ महीने हमारे देश में ठहरेंगे तो उन्हें यह नजर आएगा. मित्र देश के नाते हम उम्मीद करते हैं कि भारत ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा, जिससे हमारे रिश्तों पर असर पड़े. बता दें कि बिल के संसद में पास होने के बाद से ही असम में 10 जिलों में कर्फ्यू लगा है. प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू तोड़कर आगजनी और तोड़फोड़ की है. असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और मेघालय में सोमवार से प्रदर्शन जारी हैं.