बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
20-Sep-2024 12:40 PM
By SANT SAROJ
SAPAUL : बिहार के सुपौल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लगने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। यह आग कार्यालय के स्टोर रूम में लगी। जिसमें वहां रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। अगलगी की घटना के बाद नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए। आग कैसे लगी है इसका पता नहीं चला है। जबकि स्टोर रूम में सफाई एवं छिड़काव के लिए उपयोग किया जाने वाला केमिकल रखा गया था। इसके साथ पेंट और कुछ जरूरी सामान रखे गए थे।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के चेयरमैन राघवेंद्र झा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्टोर रूम में लगी आग से काफी सामान क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नगर परिषद के महत्वपूर्ण कागजात या दस्तावेजों को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं. फायर ब्रिगेड की टीम को तुरंत बुलाया गया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया।
इसके साथ ही आग लगने के कारणों के बारे में अभी कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले में चेयरमैन राघवेंद्र झा ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है या फिर किसी अन्य कारण से, इसकी जांच की जा रही है। वहीं इस घटना से नगर परिषद कार्यालय में अफरातफरी मच गई। आग लगने के पीछे की सही वजह और नुकसान की सही जानकारी के लिए प्रशासनिक जांच की मांग की गई है।
इधर, अगलगी की घटना सुबह की है। ऐसे में नगर परिषद में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। इस वजह से जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और क्षति का आकलन किया जा रहा है। घटना के समय कार्यपालक पदाधिकारी की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।