अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Jan-2023 08:18 AM
By First Bihar
PATNA : खुद को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की कवायद में जुटी राजद नागालैंड में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सारी तैयारी कर ली है। पार्टी ने फैसला किया है कि वह यहां 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इतना ही।नहीं, यहां राजद ने भाजपा को भारी झटका देने की तैयारी कर ली है।
दरअसल, आगामी 27 फरवरी को नागालैंड में 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसको लेकर 31 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 7 फरवरी तय की गई है। इस बीच अब खुद को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की जद्दोजहद में लगी राजद ने यहां 6 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। इसको लेकर प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली गई है बस उनका अधिकृत घोषणा किया जाना बाकी है। इस बात की पुष्टि खुद पार्टी के महासचिव श्याम रजक ने की है।
राजद के महासचिव श्याम रजक ने बताया कि, राष्ट्रीय जनता दल नागालैंड में 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। उसमें दीमापुर भी शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नागालैंड में कई ऐसे भाजपा के नेता है जो राजद में शामिल होना चाहते हैं उनसे सोमवार को फोन पर बातचीत होगी इसके बाद उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता तेजस्वी यादव से मिलवाया जाएगा। तेजस्वी यादव ही पार्टी में किसी को शामिल करवाने को लेकर अधिकृत हैं, इसलिए अंतिम निर्णय उनका ही होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन लोगों के शामिल होने के बाद हो सके तो कुछ सीटों में बढ़ोतरी हो, लेकिन फिलहाल अभी 6 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
मालूम हो कि, नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजद ने अभी किसी भी दल के साथ तालमेल नहीं किया है। लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बात की संभावना जताई जा रही है कि यहां राजद किसी के साथ तालमेल कर चुनाव मैदान में उतर सकती है। हालांकि राजद और जदयू के साथ तालमेल के बारे में पूछे जाने पर राजद नेता ने बताया कि अभी तक जदयू के साथ मिलकर प्रत्याशी दिए जाने पर कोई बातचीत नहीं हुई है।
आपको बताते चलें कि नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजद के तरफ से पूरी स्थिति की जायजा लेने को लेकर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत और भोला यादव को नागालैंड भेजा गया था। इन दोनों ने वहां से एक रिपोर्ट तैयार कर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दी थी। इसके बाद अब आज राजद के प्रतिनिधि फिर से नागालैंड जा रहे हैं और वहां समीक्षा कर सारे रिपोर्ट तेजस्वी यादव को देंगे।