ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

पटना : नदी में डूबने से मां-बेटी की मौत, 7 घंटे बाद मिली लाश

26-Jun-2021 09:50 AM

PATNA : राजधानी पटना में गंगा नदी में डूबने से मां और बेटी की मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया. आनन-फानन में मामले की जानकारी NDRF को दी गई जिसके बाद खोजबीन शुरू हुई. 7 घंटे के बाद जाकर दोनों का शव बरामद किया जा सका. 


घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगहारा गांव के हनुमान मंदिर घाट के पास हुई. बताया जा रहा है कि मां और बेटी गंगा नदी में नहाने गई थी इसी दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई. मृतका गंगहारा गांव के स्वर्गीय चुल्हाई तिवारी की 62 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी और उसकी 22 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी है. घटना के तुरंत बाद दोनों के शवों की खोजबीन में ग्रामीणों जुट गए. इसकी सूचना एनडीआरएफ की टीम को भी दी गई. 


बाद में एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर शवों की खोजबीन शुरू कर दी. करीब 7 घंटे के बाद मां और बेटी की लाश को नदी से निकाला गया. मामले की जानकारी देते हुए शाहपुर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.