ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान

नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

09-Nov-2021 02:09 PM

JHARKHAND: झारखंड के गिरिडीह में छठ की खुशियां मातम में बदल गयी है। घर की महिलाओं के साथ बच्चे नहाने गये हुए थे तभी नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों में तीन बच्चियां व एक लड़का शामिल है।


बच्चों के नदी में डूबते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। तभी मौके पर मौजूद कुछ लोग नदी में कूद गये और बच्चों की तलाश में जुट गये। काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां चारों बच्चों को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। 


यह हादसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह गांव में उस वक्त हुई जब तीन बच्चियां और एक लड़का अपनी मां के साथ नदी पर स्नान करने के लिए गये थे। सभी बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे लेकिन बच्चे कब नदी में डूब गये घर की महिलाओं को भी पता नहीं लगा। जब महिलाएं अपने-अपने बच्चों को खोजने लगी तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि कुछ बच्चे नदी में डूब गये है।


 इतना सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घाट पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चार बच्चों को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। जब सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया तब चिकित्सकों ने उनकी मौत की जानकारी दी। मौत की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 


परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। छठ महापर्व पर की खुशियां देखते ही देखते गम में तब्दील हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।